ज्वालामुखी और उसके प्रकार
ज्वालामुखी (Volcano)
ज्वालामुखी पृथ्वी की सतह पर उपस्थित ऐसी दरार या मुख होता है जिससे पृथ्वी के भीतर का गर्म लावा, गैस, राख आदि बाहर आते हैं।[१] अतः यह पृथ्वी की ऊपरी परत में एक विभंग (rupture) होता है जिसके द्वारा अन्दर के पदार्थ बाहर निकलते हैं। ज्वालामुखी द्वारा निःसृत इन पदार्थों के जमा हो जाने से निर्मित शंक्वाकार स्थलरूप को ज्वालामुखी पर्वत कहा जाता है।
ज्वालामुखी का सम्बंध प्लेट विवर्तनिकी से है क्योंकि यह पाया गया है कि बहुधा ये प्लेटों की सीमाओं के सहारे पाए जाते हैं क्योंकि प्लेट सीमाएँ पृथ्वी की ऊपरी परत में विभंग उत्पन्न होने हेतु कमजोर स्थल उपलब्ध करा देती हैं। इसके अलावा कुछ अन्य स्थलों पर भी ज्वालामुखी पाए जाते हैं जिनकी उत्पत्ति मैंटल प्लूम से मानी जाती है और ऐसे स्थलों को हॉटस्पॉट की संज्ञा दी जाती है।
भू-आकृति विज्ञान में ज्वालामुखी को आकस्मिक घटना के रूप में देखा जाता है और पृथ्वी की सतह पर परिवर्तन लाने वाले बलों में इसे रचनात्मक बल के रूप में वर्गीकृत किया जाता है क्योंकि इनसे कई स्थलरूपों का निर्माण होता है। वहीं, दूसरी ओर पर्यावरण भूगोल इनका अध्ययन एक प्राकृतिक आपदा के रूप में करता है क्योंकि इससे पारितंत्र और जान-माल का नुकसान होता है।
Volcano
A volcano is such a crack or mouth present on the surface of the earth, from which the hot lava, gas, ash etc. inside the earth come out.[1] Therefore it is a rupture in the upper layer of the earth through which the material inside get out. The conical landform formed by the accumulation of these substances ejected by the volcano is called a volcanic mountain.
Volcanoes are related to plate tectonics because it has been found that they often occur along plate boundaries as plate boundaries provide vulnerable sites for fractures to occur in the Earth's upper crust. Apart from this, volcanoes are also found at some other sites whose origin is believed to be from the mantle plume and such sites are called hotspots.
In geomorphology, volcanism is seen as a sudden event and is classified as a constructive force among the forces that bring about change on the Earth's surface because they create many landforms. On the other hand, environmental geography studies them as a natural disaster because it causes damage to the ecosystem and life and property.
ज्वालामुखी के कितने प्रकार होते है (कुछ प्रमुख ज्वालामुखी )
How many types of volcanoes are there (some major volcanoes)
सक्रिय या जाग्रत ज्वालामुखी
भू-वैज्ञानिकों में सक्रियता को लेकर कोई मतवेद नहीं है लेकिन अगर कोई ज्वालामुखी वर्तमान में फट रहा हो, या उसके जल्द ही फटने की आशंका हो, या फिर उसमें गैस रिसने, धुआँ या लावा उगलने, या भूकम्प आने जैसे सक्रियता के चिह्न हों तो उसे सक्रिय माना जाता है।
active volcano
There is no opinion among geologists about activity, but if a volcano is currently erupting, or it is likely to erupt soon, or if it has signs of activity such as gas leaking, smoke or lava, or earthquake. He is considered active.
मृत ज्वालामुखी
यह वे ज्वालामुखी होते हैं जिनके बारे में वैज्ञानिकों की अपेक्षा है कि वे फटेंगे नहीं। इनके बारे में यह अनुमान लगाया जाता है कि इनके अन्दर लावा व मैग्मा ख़त्म हो चुका है और अब इनमें उगलने की गर्मी व सामग्री बची ही नहीं है। अगर किसी ज्वालामुखी के कभी भी विस्फोटक प्रकार की सक्रियता की कोई भी घटना होने की स्मृति नहीं हो तो अक्सर उसे मृत समझा जाता है . उदाहरण १ माउंट पोपा बर्मा
Dead volcano
These are the volcanoes that scientists expect will not erupt. It is speculated about them that the lava and magma have been exhausted in them and now there is no more heat and material to spewing in them. A volcano is often considered dead if there is no memory of any event of explosive activity ever occurring. Example 1 Mount Popa Burma
प्रसुप्त या सुप्त ज्वालामुखी
वैज्ञानिकों में मृत (extinct) और सुप्त (dormant) ज्वालामुखियों में अंतर बता पाना कठिन है, लेकिन अगर मानवीय स्मृति में कोई ज्वालामुखी कभी भी इतिहास में बहुत पहले फटा हो तो उसे सुप्त ही माना जाता है लेकिन मृत नहीं। बहुत से ऐसे ज्वालामुखी हैं जिन्हें फटने के बाद एक और विस्फोट के लिये दबाव बनाने में लाखों साल गुज़र जाते हैं - इन्हें उस दौरान सुप्त माना जाता है। मसलन तोबा ज्वालामुखी, जिसके विस्फोट में आज से लगभग 70,000 वर्ष पूर्व भारतीय उपमहाद्वीप के सभी मानव मारे गये थे और पूरी मनुष्यजाति ही विलुप्ति की कगार पर आ पहुँची थी, हर 3,80,000 वर्षों में पुनर्विस्फोट के लिये तैयार होता है।
Dormant volcano
It is difficult for scientists to tell the difference between extinct and dormant volcanoes, but if a volcano has ever erupted long ago in human memory, it is considered dormant but not dead. There are many volcanoes that have erupted after millions of years to build up pressure for another eruption - they are thought to be dormant during that time. For example, the Toba volcano, whose eruption killed all the humans of the Indian subcontinent about 70,000 years ago and brought the entire human race to the brink of extinction, is ready to erupt every 3,80,000 years.
केन्द्रीय उद्भेदन वाले ज्वालामुखी
इस उद्गार में लावा के साथ अधिक मात्रा में गैस (प्रायः एक पतली नली या छिद्र के सहारे) बाहर निकलती है और लावा का जमाव शंकु की तरह तथा कभी-कभी गुम्बद या टीले के रूप में होता है।
अर्थात् वे ज्वालामुखी जिनके विवर या मुख का व्यास कुछ १०० फीट से अधिक नहीं होता है और इसका आकार गोल या करीब-करीब गोल होता है, तथा जिनसे गैस लावा तथा विखण्डित पदार्थ अधिक मात्रा में विस्फोटक उद्भेदन के साथ आकार में काफी ऊँचाई तक प्रकट होते हैं, केन्द्रीय उद्गार वाले ज्वालामुखी कहलाते हैं। ये अत्यधिक विनाशकारी होते हैं। उद्गार से भयंकर भूकम्प आते हैं।
Central erupting volcano
In this eruption a large amount of gas (usually with the help of a thin tube or hole) comes out along with the lava and the lava is deposited in the form of a cone and sometimes in the form of a dome or mound.
That is, those volcanoes whose opening or mouth is not more than 100 feet in diameter and its shape is round or almost round, and from which gaseous lava and fissile material are manifested to great heights with explosive eruptions in large quantities. These are called central erupting volcanoes. They are extremely destructive. Terrible earthquakes come from the utterances.
दरारी उद्भेदन वाले ज्वालामुखी
इस प्रकार के उद्भेदन में लावा के साथ गैस की मात्रा कम होती है जिससे लावा दरारों में होकर पृथवी पर जमने लगता है। कभी-कभी अधिक मात्रा में लावा के जमा होने से मोटी परत बन जाती है जिसके कारन लावा मैदान या लावा पठार बनते है। इसमें मैग्मा कम गाढ़ा होता है तथा मैग्मा सतह पर दूर तक फैलकर जम जाता है। जैसे-1783 में आइसलैण्ड में एक 17 मील लम्बे दरार से होकर लावा का बहाव हुआ है। जिसका विस्तार 218 मील तक था। इसे आइसलैण्ड की जनसंख्या का 5वां भाग समाप्त हो गया। इस तरह के बहाव क्रिटैशियस युग में बड़े पैमाने पर हुए थे।1912 में कटमाई ज्वालामुखी विस्फोट के कारण वायुमण्डल में इतनी अधिक धूल हो गई थी कि सुर्य ताप मिलने की मात्रा 20% कम हो गई। भारत में दक्कन का पठारी हिस्सा क्रीटेशस युग के एक दरारी उद्भेदन द्वारा निर्मित है और इस पर बेसाल्ट की चट्टानों के अपक्षय से काली रेगुर मिट्टी का निर्माण हुआ है।
fissure volcano
In this type of eruption, the amount of gas with the lava is less, due to which the lava starts freezing on the earth through cracks. Sometimes a large amount of lava accumulates to form a thick layer, due to which lava plains or lava plateaus are formed. In this, the magma is less thick and the magma spreads far on the surface and freezes. For example, in 1783, lava has flowed through a 17-mile-long crack in Iceland. Whose extension was up to 218 miles. It wiped out a fifth of Iceland's population. Such drifts occurred on a large scale in the Cretaceous era. In 1912, the Katmai volcanic eruption caused so much dust in the atmosphere that the amount of solar heat received decreased by 20%. The Deccan Plateau in India is formed by a fissure eruption of the Cretaceous age and has been formed by weathering of basalt rocks to form black regur soil.
*विश्व के कुछ प्रमुख ज्वालामुखी
टकाना
ओजोसडेल सेलेडो
कोटोपैक्सी
लैसर
टुपुंगटीटो
पोपोकैटेपिटल
सैंगे
क्ल्यूचेव्सकाया
प्यूरेस
टाजुमुल्को
मौनालोआ
माउण्टकैमरून
माउण्ट इरेबस
रिन्दजानी
पिको देल तेइदे
सेमेरू
नीरागोंगा
कोरयाक्सकाया
इराजू
स्लामाट
माउण्टस्पर
माउण्ट एटना
लैसेन पीक
माउण्ट सेण्ट हेलेन्स
टैम्बोरा
द पीक
माउण्ट लेमिंटन
माउण्ट पीली
हेक्सा
लासाओफैरी
विसूवियस
किलाउस
स्ट्राम्बोली
सैण्टोरिनी
बलकैनो
पैरीक्यूटिन
सरट्से
एनैक क्राकाटाओ
तोबा
Some of the world's major volcanoes
tuck
Ojosdale Celado
Cotopaxy
laser
tupungtito
popocapital
sangey
klyuchevskaya
puree
tazumulco
mounaloa
mountcameroon
Mount Erebus
Rindjani
pico del teide
Semeru
niragonga
koryakskaya
iraju
slammat
mountspur
Mount Etna
Lassen Peak
mount st helens
tambora
the peak
mount laminton
mount yellow
hexa
lassoferrie
vesuvius
kilaus
stromboli
santorini
balcano
paricutine
sartse
Enack Krakatoa
toba
.....................................................................................................


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें